Nothing Phone 1 को मिलने लगा 5G अपडेट, अब जियो का 5जी भी चलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Oct 2022 09:55 AM IST
सार

Nothing Phone 1 के यूजर्स को यह अपडेट धीरे-धीरे मिल रहा है। ऐसे में यदि आपको अभी तक अपडेट नहीं मिला है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपको इसका अपडेट मिल जाएगा।

विज्ञापन
Nothing Phone 1 Receiving OTA Update With Jio True 5G Support
Nothing phone 1 - फोटो : Nothing

    विस्तार

    Nothing Phone 1 के लिए भी 5जी का अपडेट आ गया है। अब Nothing Phone 1 पर Jio True 5G नेटवर्क भी काम करेगा। इससे पहले Nothing Phone 1 में Airtel 5G सपोर्ट कर रहा था। 5जी अपडेट के मामले में Google, Apple, Samsung, Xiaomi को पीछे छोड़ दिया है। Nothing Phone 1 में n1, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n77 और n78 5जी बैंड्स का सपोर्ट है।

    Nothing Phone 1 के यूजर्स को यह अपडेट धीरे-धीरे मिल रहा है। ऐसे में यदि आपको अभी तक अपडेट नहीं मिला है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपको इसका अपडेट मिल जाएगा। Nothing Phone 1 को मिलने वाला 5जी अपडेट Nothing OS 1.1.5 के नाम से है और इसकी साइज 22.2MB है।

    विज्ञापन

    Jio True 5G का ट्रायल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में चल रहा है। इन शहरों के यूजर्स को उनके 5जी फोन में 5जी का नेटवर्क भी मिलने लगा है। जियो के दावे के मुताबिक ग्राहकों को 1Gbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा। Airtel ने भी 100 से अधिक स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिनमें 5जी का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nothing Phone 1 के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Nothing Phone 1 का कैमरा

    Nothing Phone 1 में दो रियर कैमरे हैं जिनमें एक लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसका अपर्चर ƒ/1.88 है और इसके साथ OIS और EIS दोनों का सपोर्ट है। दूसरा लेंस भी 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 सेंसर है जो कि अल्ट्रा वाइड एंगल है। इसके साथ EIS स्टेबलाइजेशन मिलेगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ पैनोरमा नाइट मोड, पोट्रेट मोड, एक्सपर्ट मोड मिलेंगे।

    Nothing Phone 1 की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Wi-Fi 6 Direct, ब्लूटूथ v5.2, NFC, GPS/A-GPS, GLONASS, GALILEO, QZSS और टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Nothing Phone 1 में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की वायर चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग के साथ 5W की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन को IP53 की रेटिंग मिली है। इसे तीन साल तक एंड्रॉयड अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें