Nothing Phone 1 का पहला लुक आया सामने, फीचर्स भी हुए लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Jun 2022 12:31 PM IST
सार

Nothing के इस फोन के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलेगा और इसमें Nothing OS होगा जो कि एंड्रॉयड पर आधारित होगा। बता दें कि कंपनी का पहला प्रोडक्ट Nothing Ear 1 है जो कि एक वायरलेस ईयरबड्स है।

विज्ञापन
Nothing Phone 1 official poster out here is the First look
Nothing Phone 1 - फोटो : Nothing

    विस्तार

    तमाम लीक्स के बाद Nothing ने अपने पहले स्मार्टफोन की पहली झलक दिखाई है। कंपनी ने Nothing Phone 1 के पोस्टर को सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। सामने आई तस्वीर के मुताबिक Nothing Phone 1 में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। फोन के बैक पैनल को लेकर ट्रांसपैरेंट होने का दावा किया गया था लेकिन पोस्टर में ऐसा कुछ नहीं है।

    रियर कैमरे का सेटअप एक बड़े सर्किल में है। इसके अलावा बैक पैनल पर सेंटर में एपल के MagSafe जैसी डिजाइन है। Nothing Phone 1 के फ्रंट पैनल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि Nothing Ear (1) की तरह Nothing Phone 1 को भी ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया जाएगा। Nothing Phone 1 की लॉन्चिंग 12 जुलाई को रात 8.30 बजे होने वाली है।

    विज्ञापन

    आधिकारिक तौर पर कंपनी ने तो कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन कई लीक रिपोर्ट में फोन के फीचर्स सामने आए हैं। फोन के साथ स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर मिलेगा। Nothing Phone 1 के साथ 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का पैनल फ्लैट होगा। इसके अलावा नथिंग के इस फोन में वायरलेस चार्जिंग मिलने की खबर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nothing के इस फोन के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलेगा और इसमें Nothing OS होगा जो कि एंड्रॉयड पर आधारित होगा। बता दें कि कंपनी का पहला प्रोडक्ट Nothing Ear 1 है जो कि एक वायरलेस ईयरबड्स है।

    सामने आई जानकारी के मुताबिक Nothing Phone 1 की कीमत 500 यूरो यानी करीब 41,400 रुपये हो सकती है। फ्लिपकार्ट पर फोन का टीजर भी जारी हुआ है। कुछ महीने पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Nothing Phone 1 को स्नैपड्रैगन 788G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    Nothing Phone 1 के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा। नथिंग के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें