Nothing Phone 1: 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च, जानें इसके सभी फीचर्स
Nothing Phone 1 में दोनोंं रियर कैमरे 50 मेगापिक्सल के हैं। फोन के फ्रंट और बैक दोनोंं पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है।

विस्तार
Nothing Phone 1 का इंतजार खत्म हो गया है। वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई (Carl Pei) की नई कंपनी Nothing ने अपने पहले स्मार्टफोन Nothing Phone 1 को लॉन्च कर दिया है। Nothing Phone 1 को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। Nothing Phone 1 में दोनोंं रियर कैमरे 50 मेगापिक्सल के हैं। फोन के फ्रंट और बैक दोनोंं पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फोन के साथ Glyph इंटरफेस दिया गया है जो कि LED स्ट्रिप्स के साथ आता है। इसमें OLED डिस्प्ले है।
Nothing Phone 1 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये है। Nothing Phone 1 की बिक्री 21 जुलाई से फ्लिपकार्ट से शाम 7 बजे से ब्लैक और व्हाइट कलर में होगी। पहली सेल में प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।HDFC बैंक के कार्ड के साथ 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।
Nothing Phone 1 के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।