Nothing Phone 1 इसी सप्ताह हो सकता है लॉन्च, फीचर्स लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Jun 2022 12:19 PM IST
सार

Nothing के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है जिससे उम्मीद की जा रही है कि फोन को इसी सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Nothing को वनप्लस के को-फाउंडर Carl Pei ने शुरू की है।

विज्ञापन
Nothing Phone 1 Launch Could Be Announced This Week features leaked
Nothing Phone 1 - फोटो : Nothing

    विस्तार

    नथिंग के पहले फोन Nothing Phone 1 की लॉन्चिंग इसी सप्ताह हो सकती है। Nothing के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है जिससे उम्मीद की जा रही है कि फोन को इसी सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Nothing को वनप्लस के को-फाउंडर Carl Pei ने शुरू की है। लॉन्चिंग से पहले Nothing Phone 1 के कई सारे फीचर्स भी लीक हुए हैं।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले का पैनल फ्लैट होगा। इसके अलावा नथिंग के इस फोन में वायरलेस चार्जिंग मिलने की खबर है। Nothing Phone 1 का बैक पैनल पारदर्शी (ट्रांसपैरेंट) होगा और फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    विज्ञापन

    Nothing के इस फोन के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलेगा और इसमें Nothing OS होगा जो कि एंड्रॉयड पर आधारित होगा। बता दें कि कंपनी का पहला प्रोडक्ट Nothing Ear 1 है जो कि एक वायरलेस ईयरबड्स है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सामने आई जानकारी के मुताबिक Nothing Phone 1 की कीमत 500 यूरो यानी करीब 41,400 रुपये हो सकती है। फ्लिपकार्ट पर फोन का टीजर भी जारी हुआ है। कुछ महीने पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Nothing Phone 1 को स्नैपड्रैगन 788G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    Nothing Phone 1 के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा। नथिंग के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें