Nothing Phone 1: नथिंग फोन वन पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, 10 हजार से भी कम में खरीदने का मौका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 26 Dec 2022 10:44 AM IST
सार

Nothing Phone 1 के साथ एंड्रॉयड 12 मिलता है। वहीं फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है। फोन में Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

Nothing Phone 1 Got A Heavy Price Cut on flipkart Details Here
Nothing phone 1 - फोटो : Nothing

    विस्तार

    Nothing Phone 1 को इसी साल 12 जुलाई में लॉन्च किया गया है। फोन को 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, लॉन्चिंग के एक महीने के अंदर ही फोन की कीमत को करीब 6,000 रुपये बढ़ा दिया गया था। अब फोन की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है, लेकिन Nothing Phone 1 पर फ्लिपकार्ट पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन को 26 फीसदी डिस्काउंट के साथ 27,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। साथ ही फोन पर कैशबैक, डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहा है।

    Nothing Phone 1 की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है, इस कीमत पर आपको 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलता है। हालांकि, फोन को फ्लिपकार्ट पर 26 फीसदी डिस्काउंट के साथ 27,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलता है।

    फोन के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड और फेडरल बैंक क्रेडिट के साथ खरीदने पर 10 फीसदी (अधिकतम 3,000 रुपये) का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं Nothing Phone 1 के साथ 17,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी फोन को सभी ऑफर्स के साथ काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

    Nothing Phone 1 के साथ एंड्रॉयड 12 मिलता है। वहीं फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में Snapdragon 778 G+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Nothing Phone 1 में दो रियर कैमरे हैं जिनमें एक लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX 766 सेंसर है और इसके साथ OIS और EIS दोनों का सपोर्ट है। दूसरा लेंस भी 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 सेंसर है जो कि अल्ट्रा वाइड एंगल है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा दिया गया है। वहीं फोन में 4500mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 33W की वायर चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग के साथ 5W की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें