First NFT Airdrop: Nothing के पहले NFT प्रोजेक्ट की घोषणा, phone 1 के यूजर्स बन पाएंगे मेंबर
NFT कलेक्शन को नथिंग कम्युनिटी डॉट्स भी कहा जाता है। यह डॉट्स मोबाइल यूजर्स के लिए वेब 3 वर्ल्ड के गेटवे के रूप में काम करेगा।

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नथिंग (Nothing) ने अपने पहले नॉन-फंगिबल टोकन (NFT) प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। नथिंग ने कार्बन-न्यूट्रल एथेरियम स्केलिंग सॉल्यूशन पॉलीगॉन के साथ मिलकर यह NFT प्रोजेक्ट बनाया है। नथिंग ने इस मेंबरशिप प्रोग्राम को ज्वॉइन करने के लिए अपने कम्युनिटी इंवेस्टर्स को इनवाइट किया है। नथिंग 12 जुलाई को अपने पहले स्मार्टफोन Nothing phone 1 को भी ग्लोबली लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले फीचर्स भी लीक हुए हैं।
NFT कलेक्शन को नथिंग कम्युनिटी डॉट्स भी कहा जाता है। नथिंग फोन 1 के निर्माता ने घोषणा कर यह जानकारी दी है कि यह डॉट्स मोबाइल यूजर्स के लिए वेब 3 वर्ल्ड के गेटवे के रूप में काम करेगा। नथिंग सबसे पहले अपने कम्युनिटी इंवेस्टर्स को NFT प्रोजेक्ट में शामिल करेगी। यह मेंबरशिप प्रोग्राम मेंबर्स को कम्युनिटी के एक्सक्लूसिव कंटेंट को उपयोग करने की अनुमति देगा। साथ ही मर्चेंडाइज पर छूट और कम्युनिटी के ऑफलाइन ईवेंट में प्रवेश जैसे विशेष लाभ को अनलॉक भी करेगा। यह नथिंग का कार्बन-न्यूट्रल एथेरियम स्केलिंग सॉल्यूशन पॉलीगॉन के साथ सहयोगात्मक प्रयास में पहला कदम है।
नथिंग के इस NFT प्रोजेक्ट के लिए कम्युनिटी इंवेस्टर्स को 7 से 13 जुलाई के बीच Nothing एकाउंट पर लॉग इन करना होगा। उसके बाद यूजर्स को crypto wallet बनाना करना होगा। वॉलेट पहले से है तो Connect पर क्लिक कर सकते हैं। उसके बाद 'My NFT Page' पर जा कर ब्लैक डॉट्स का यूज कर सकेंगे।