Nothing Ear 1 का ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च, क्रिप्टोकरेंसी में कर सकेंगे पेमेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Dec 2021 09:30 AM IST
सार

Nothing Ear 1 वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई की नई कंपनी का पहला प्रोडक्ट है। पहले से Nothing Ear 1 भारतीय बाजार में व्हाइट कलर में उपलब्ध था। Nothing Ear 1 TWS की सबसे खास बात यह है कि इसकी डिजाइन ट्रांसपैरेंट है।

विज्ञापन
Nothing Ear 1 Black Edition TWS Earphones Launched in India now you can pay with Crypto
Nothing Ear 1 Black - फोटो : amarujala

    विस्तार

    नथिंग ईयर 1 (Nothing Ear 1) का ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च हो गया है। Nothing Ear 1 वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई की नई कंपनी का पहला प्रोडक्ट है। पहले से Nothing Ear 1 भारतीय बाजार में व्हाइट कलर में उपलब्ध था। Nothing Ear 1 TWS की सबसे खास बात यह है कि इसकी डिजाइन ट्रांसपैरेंट है।

    Nothing Ear 1 Black Edition भी ट्रांसपैरेंट केस में ही लॉन्च हुआ है। नए एडिशन में बड्स की डिजाइन मैटे ब्लैक है जिसके साथ सिलिकॉन ईयरबड्स है। Nothing Ear 1 Black Edition की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। बता दें कि व्हाइट वेरियंट की कीमत भी 6,999 रुपये ही है। Nothing Ear 1 Black की बिक्री 13 दिसंबर से फ्लिपकार्ट से होगी।

    विज्ञापन

    Nothing Ear 1 ब्लैक के साथ कंपनी ने क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट का भी एलान कर दिया है यानी अब आप कंपनी की वेबसाइट से Nothing Ear 1 खरीदने के बाद क्रिप्टोकरेंसी में भी पेमेंट कर सकते हैं, हालांकि यह सुविधा फिलहाल भारतीय ग्राहकों के लिए नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nothing Ear 1 की स्पेसिफिकेशन

    Nothing Ear 1 एक पारदर्शी केस के साथ आता है। इसके अलावा यह बड्स भी पारदर्शी है। Nothing Ear 1 के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन की भी सुविधा मिलती है, इसके लिए दो अलग-अलग लेवल मिलते हैं। इसके साथ ट्रांसपैरेंसी मोड भी है जो सराउंड साउंड में मदद करता है।

    Nothing Ear 1 की बैटरी को लेकर 5.7 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। वहीं चार्जिंग केस के साथ बैटरी लाइफ 34 घंटे की है। Nothing Ear 1 में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाईप-सी और वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 8 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    Nothing Ear 1 में 11.6mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसे स्वीडेन की टीनेज इंजीनियरिंग की मदद से डिजाइन और डेवलप किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2 है जिसके साथ SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक का भी सपोर्ट है। कंट्रोल के लिए इसमें टच दिया गया है। इस ईयरबड्स को Ear 1 एप से भी कंट्रोल किया जा सकता है जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें