Nokia के इस मिलिट्री ग्रेड स्मार्टफोन की बिक्री भारत में हुई शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
लॉन्चिंग ऑफर के तहत Nokia XR20 के साथ मुफ्त में Nokia Power Earbuds Lite मिलेगा जिसकी कीमत 3,599 रुपये है। इसके अलावा फोन के साथ एक तक के लिए मुफ्त में स्क्रीन प्रोटेक्शन मिलेगा।

विस्तार
Nokia XR20 को इसी महीने की शुरुआत में भारत में पेश किया गया था और अब Nokia XR20 को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Nokia XR20 एक रग्ड स्मार्टफोन है जिसे मिलिट्री ग्रेड का सर्टिफिकेशन मिला है। Nokia XR20 में 6 जीबी रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया है। Nokia XR20 MIL-STD810H सर्टिफाइड फोन है और इसे IP68 की रेटिंग भी मिली है। Nokia XR20 की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टम का सपोर्ट है।
Nokia XR20 की कीमत
Nokia XR20 की कीमत भारत में 46,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसकी बिक्री नोकिया के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स साइट और रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत Nokia XR20 के साथ मुफ्त में Nokia Power Earbuds Lite मिलेगा जिसकी कीमत 3,599 रुपये है। इसके अलावा फोन के साथ एक तक के लिए मुफ्त में स्क्रीन प्रोटेक्शन मिलेगा।
Nokia XR20 की स्पेसिफिकेशन
Nokia XR20 में एंड्रॉयड 11 मिलेगा। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टन का प्रोटेक्शन है। Nokia XR20 में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
Nokia XR20 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें डु्अल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ Zeiss ऑप्टिक्स का सपोर्ट है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ एक्शन कैम मोड भी दिया गया है।
Nokia XR20 की बैटरी
Nokia XR20 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, NavIC, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन को मिलिट्री ग्रेड के लिए MIL-STD810H का सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा वाटरप्रूफ के लिए फोन को IP68 की रेटिंग भी प्राप्त है। इसमें 4630mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की वायर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 248 ग्राम है।
- Diwali Gift Ideas: 5000 रुपये से कम कीमत में आने वाली 5 स्मार्टवॉच, कॉलिंग का भी मिलेगा सपोर्ट
- झटका: भारत में अब नहीं बिकेगा शाओमी का सबसे महंगा स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स से है लैस
- काम की बात: Jio phone next की बराबरी करने वाले सैमसंग और शाओमी के स्मार्टफोन
- काम की बात: आपको दुर्घटना से बचा सकता है गूगल मैप का ये फीचर, जरूर करें इस्तेमाल