Nokia T21: शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ नोकिया का नया टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 02 Sep 2022 01:39 PM IST
सार

Nokia T21 में 10.36 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले और UNISOC T612 प्रोसेसर दिया गया है। टैब में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

Nokia T21 tablet launched with UNISOC T612 SoC specifications price features
Nokia T21 - फोटो : Nokia

    विस्तार

    नोकिया ने अपने नए टैबलेट Nokia T21 को लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किए गए T20 के सक्सेसर के रूप में पेश किया है। इस टैब में 10.36 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले और UNISOC T612 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही टैब में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। टैब में 8200mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

    नोकिया के इस टैबलेट को सिंगल चारकोल ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 239 यूरो (लगभग 19,000 रुपये) रखी गई है। Nokia T21 को 1 सितंबर से चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में खरीदा जा सकेगा।

    Nokia T21 में 10.36 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 2000 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। टैबलेट में UNISOC T612 प्रोसेसर के साथ Mali-G57 ग्राफिक्स मिलता है। टैबलेट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट एंड्रॉयड 12 पर रन करता है और कंपनी इस पर दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है। यानी आपको एंड्रॉयड 12 के साथ 13 और एंड्रॉयड 14 भी मिल सकते हैं।