नोकिया का नया टैबलेट लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले के साथ मिलेगी बढ़िया बैटरी, जानें अन्य फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 15 Jul 2022 09:39 AM IST
सार

Nokia T20 में 10.4 इंच की 2K डिस्प्ले और 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर Unisoc T610 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia T20 tablet launched price at cny 1299 specifications features
Nokia T20 - फोटो : Nokia

    विस्तार

    नोकिया ने अपने नए टैबलेट T20 को लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को चाइनीज मार्केट में पेश किया गया है। इस टैबलेट को पिछले साल नवंबर में भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया गया था। Nokia T20 टैबलेट को ऑक्टा कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लेस किया गया है। टैबलेट एंड्रॉयड 11 के साथ आता है और इसमें 8 मेगापिक्सल का प्रायमरी कैमरा दिया गया है। Nokia T20 में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। चलिए जानते हैं इस टैबलेट के अन्य फीचर्स के बारे में...

    Nokia T20 की कीमत की बात करें तो इस टैबलेट के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 1,299 युआन (लगभग 15,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। टैबलेट को केवल ब्लू कलर में ही मार्केट में लाया गया है। भारत में Nokia T20 Wi-Fi वेरियंट को 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 15,499 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट 16,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

    Nokia T20 में 10.4 इंच की 2K डिस्प्ले दी गई है, जो 2,000x1,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। टैबलेट में 400 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। Nokia T20 में ऑक्टा कोर Unisoc T610 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दी गई है। टैबलेट एंड्रॉयड 11 के साथ आता है और इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    Nokia T20 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। लॉ लाइट (Low Light) में अच्छी फोटो क्लिक करने के लिए इस टैबलेट के रियर में एलईडी फ्लैश लाइट का सपोर्ट भी मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें