मार्केट में धमाल मचाने आया Nokia का नया टैबलेट, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 12 Jul 2022 08:18 PM IST
सार

Nokia T10 एक कॉम्पैक्ट टैबलेट है। टैबलेट में 8 इंच की एचडी डिस्प्ले और Unisoc T606 प्रोसेसर मिलता है। टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

nokia t10 tablet launch global more features at a lower price specifications hmd
Nokia T10 - फोटो : Nokia

    विस्तार

    नोकिया ने मंगलवार को अपने नए टैबलेट Nokia T10 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में 8 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। Nokia T10 में 5100mAh की बैटरी और 10W का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। टैबलेट एंड्रॉइड एंटरप्राइज रिकमेंडिड है और एंड्रॉयड 12 पर चलता है। इसमें तीन साल के मंथली सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।

    Nokia T10 टैबलेट ओसियन ब्लू (Ocean Blue) कलर में मिलता है। इस टैबलेट को अगले महीने से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। Nokia T10 के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और वाई-फाई वेरियंट की कीमत करीब 12,200 रुपये है, वहीं Wi-Fi प्लस LTE वेरियंट की कीमत करीब 14,000 रुपये है।

    Nokia T10 एक कॉम्पैक्ट टैबलेट है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट को दमदार और मजबूत डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसे IPX2 रेटिंग दी गई है। Nokia T10 में 8 इंच की एचडी डिस्प्ले और Unisoc T606 प्रोसेसर मिलता है। टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें