Nokia PureBook: नोकिया ने एक साथ लॉन्च किए तीन लैपटॉप, 360 डिग्री रोटेट के साथ मिलता है इतना कुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 05 Sep 2022 12:33 PM IST
सार

PureBook Fold में 14.1 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जिसे 360 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है। लैपटॉप में Intel Pentium Silver N6000 प्रोसेसर मिलता है, जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

विज्ञापन
Nokia PureBook Fold, PureBook Lite, and PureBook Pro 15.6 (2022) launched in IFA 2022 specifications features
Nokia PureBook Fold - फोटो : Nokia

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड नोकिया ने अपने नए लैपटॉप Nokia PureBook सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप सीरीज को IFA 2022 में पेश किया गया है। इस सीरीज के तहत PureBook Fold, PureBook Lite और PureBook Pro 15.6 (2022) को लॉन्च किया गया है। PureBook Fold लैपटॉप में 14.1 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जिसे 360 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है। Nokia PureBook Fold और PureBook Lite लैपटॉप में Intel Pentium Silver N6000 प्रोसेसर मिलता है, जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। जबकि PureBook Pro 15.6 में Intel Core i3 प्रोसेसर दिया गया है।

    Nokia PureBook Fold और PureBook Lite को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं PureBook Pro 15.6 (2022) को ब्लू, डार्क सिल्वर, रेड और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। नोकिया ने अब तक इस लैपटॉप सीरीज की कीमत के बारें में कोई खुलासा नहीं किया है। जल्द ही इसे भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इन दोनों लैपटॉप को 14.1 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो (1,080x1,920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 250 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। Nokia PureBook Fold को 360 डिग्री तक रोटेट भी किया जा सकता है। दोनों लैपटॉप में Intel Pentium Silver N6000 प्रोसेसर मिलता है, जो 8 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी eMMC स्टोरेज के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए दो USB टाइप-सी पोर्ट 3.2, एक USB टाइप-ए पोर्ट 3.0, एक 3.5mm जैक और एक माइक्रो एसडी कार्ट स्लोट मिलता है। लैपटॉप में वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ v5 का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही लैपटॉप में डुअल स्पीकर और 1 मेगापिक्सल का वेबकेम मिलता है। लैपटॉप में 38Whr की बैटरी और 45W की चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें