Nokia G60 5G: नोकिया ने 50MP कैमरे के साथ लॉन्च किया प्रीमियम 5G फोन, कीमत और स्पेसिफिकेशन भी जानें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 01 Nov 2022 01:53 PM IST
सार

Nokia G60 5G को 6.58 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है।

विज्ञापन
Nokia G60 5G launched in india with 50Mp Camera price specifications
Nokia G60 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड नोकिया ने अपने 5G फोन Nokia G60 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6.58 इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन के साथ Snapdragon 695 प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...

    Nokia G60 5G को सिंगल स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। फोन को ब्लैक और आइस कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, इसकी बिक्री 8 नवंबर से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से की जाएगी। फोन के खरीद पर ग्राहकों को कंपनी 3,599 रुपये कीमत के Nokia Power Earbuds Lite को फ्री में देने वाली है।

    विज्ञापन

    Nokia G60 5G एंड्रॉयड 12 के साथ आता है। फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो (1,080x2,400) पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 500 निट्स की ब्राइटनेस, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। कंपनी फोन के साथ तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट और तीन साल तक OS अपडेट भी देने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें