Nokia G20: बजट स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Jul 2021 04:42 PM IST
सार

Nokia G2 में 6.5 इंचकी एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर है। फोन के साथ तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

विज्ञापन
nokia g20 smartphone launch in india know specification price feature
Nokia G20 - फोटो : Nokia

    विस्तार

    नोकिया के नए स्मार्टफोन Nokia G20 को भारत में लॉन्च कर दिया है और साथ ही इसकी प्री-बुकिंग की तारीख का भी एलान कर दिया है। भारत में सात जुलाई से नोकिया जी20 की प्री-बुकिंग शुरू हो रही है। अमेजन पर इसकी लिस्टिंग भी हो गई है। अमेजन पर Nokia G20 का पोस्टर भी देखा जा सकता है। Nokia G20 की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे, इसके अलावा इसे दो कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन की बिक्री 15 जुलाई से अमेजन से होगी।

    Nokia G20 की स्पेसिफिकेशन

    Nokia G2 में 6.5 इंचकी एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर है। फोन के साथ तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के और चौथा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है।

    विज्ञापन

    सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5050एमएएच की बैटरी है जो कि 10वॉट की फास्ट चार्जिंग से लैस है। यह फोन ग्लेशियर और नाइट दो कलर में मिलेगा। चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के एक ही वेरियंट में पेश किया गया है। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 500 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा फोन के साथ नोकिया पावर ईयरबड्स लाइट खरीदने पर 2099 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें