50MP कैमरा और तीन दिन की बैटरी लाइफ के साथ Nokia C32 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 23 May 2023 01:27 PM IST
सार

Nokia C32 में ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है। Nokia C32 में 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले और 7 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है।

Nokia C32 launched in india With 50mp Camera and 5000mAh Battery know Price and  Specifications
Nokia C32 - फोटो : Nokia

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड नोकिया के अपने नए किफायती फोन Nokia C32 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 10 हजार से भी कम कीमत पर पेश किया गया है। फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है। Nokia C32 में 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले और 7 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    भारत में Nokia C32 को बीच पिंक, चारकोल और मिंट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है, जबकि 4GB + 128GB वेरियंट की कीमत 9,499 रुपये है। फोन वर्तमान में नोकिया इंडिया ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से खरीदारी के लिए उपलब्ध है। ग्राहक 6 महीने की वैलिडिटी के साथ 1,584 रुपये प्रति माह की शुरुआती नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

    नोकिया के नए फोन में 6.55 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जो (1600X700 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 मिलता है। फोन के साथ एंड्रॉयड 13 दिया गया है। फोन में 1.6 GHz वाला ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है, इसके साथ 4 जीबी रैम का सपोर्ट है। रैम को 7 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें