Nokia C31: नोकिया ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, ट्रिपल कैमरे के साथ मिलेगी तीन दिन की बैटरी लाइफ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 15 Dec 2022 05:51 PM IST
सार

Nokia C31 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। फोन में एंड्रॉइड 12 के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन चारकोल, मिंट और सियान कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Nokia C31 smartphone launched in india at rs 9999 With Triple Rear Cameras Price Specifications
Nokia C31 - फोटो : Nokia

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल के स्वामित्व वाले नोकिया ने भारत में अपना किफायती स्मार्टफोन Nokia C31 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन में 6.7 इंच की एचडी डिस्प्ले और तीन दिन की बैटरी लाइफ का सपोर्ट मिलता है। नोकिया सी31 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। फोन में एंड्रॉइड 12 के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    नोकिया सी 31 को चारकोल, मिंट और सियान कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। फोन को नोकिया इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। हालांकि, अब तक कंपनी ने फोन को खरीदारी के लिए उपलब्ध कराने की जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    नोकिया सी 31 में 6.74 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें साथ 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। डिस्प्ले के साथ 2.5 कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में ऑक्टाकोर यूनिसोक प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें