Nokia ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कीमत आठ हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 May 2023 04:22 PM IST
सार

Nokia C22 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी तक रैम और एंड्रॉयड 13 का गो एडिशन व 64 जीबी की स्टोरेज है।

विज्ञापन
Nokia C22 Launched in India With Octa Core Unisoc SoC Price and Specifications
Nokia C22 - फोटो : Nokia

    विस्तार

    Nokia ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन Nokia C22 को लॉन्च कर दिया है। Nokia C22 को इसी साल फरवरी में Nokia C32 के साथ ग्लोबली लॉन्च किया गया था। Nokia C22 को भारत में दो स्टोरेज और तीन कलर में पेश किया गया है। HMD ग्लोबल ने अपने इस फोन को किफायती और परफॉरमेंस वाला फोन कहा है। Nokia C22 के साथ IP52 की रेटिंग मिली है।

    Nokia C22 के 2 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये है, वहीं 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज 8,499 रुपये रखी गई है। Nokia C22 को चारकोल, पर्पल और सैंड कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Nokia C22 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी तक रैम और एंड्रॉयड 13 का गो एडिशन व 64 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें