Nokia का नया फोन भारत में लॉन्च, डुअल कैमरा और तीन दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 12 Jul 2022 03:47 PM IST
सार

इस फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,299 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,299 रुपये है।

विज्ञापन
Nokia C21 Plus launch in india price at rs 10299 sale july 12 specifications features
Nokia C21 Plus - फोटो : नोकिया

    विस्तार

    नोकिया (Nokia) ने मंगलवार को भारत में अपने नए स्मार्टफोन Nokia C21 Plus को लॉन्च कर दिया है। Nokia C21 Plus में 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप और रिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसको एक बार फुल चार्ज करने के बाद 3 दिन का बैटरी बैकअप लिया जा सकता है। इस फोन के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,299 रुपये है। Nokia C21 Plus में दो साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।

    इस फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,299 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,299 रुपये है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन डार्क सियान (Dark Cyan) और वार्म ग्रे (Warm Grey) में लिस्ट किया गया है। इस फोन के साथ इन वॉक्स वायर्ड ईयरफोन भी मिलती हैं। Nokia ने अब तक इसकी खरीदारी के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही रिटेल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदारी के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

    विज्ञापन

    इस फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 20:9 के आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इस फोन में ऑक्टा कोर का Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है। Nokia C21 Plus एंड्रॉयड 11 के साथ आता है और इसमें कंपनी दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। फोन में रिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक फीचर्स भी दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें