Nokia C12 को आज पहली बार खरीदने का है मौका, कीमत 6000 रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Mar 2023 12:46 PM IST
सार

लॉन्चिंग ऑफर के तहत Nokia C12 को सस्ते में भी खरीदने का मौका मिलेगा। Nokia C12 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Nokia C12 के कैमरे के साथ पोट्रेट और खासतौर पर नाइट मोड दिया गया है।

विज्ञापन
Nokia C12 goes on sale from today on Amazon India at a launch price of INR 5999
Nokia C12 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    HMD ग्लोबल ने पिछले हफ्ते ही Nokia C12 को भारत में लॉन्च किया है। Nokia C12 एक एंट्री लेवल फोन है जिसके साथ ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है और एक अच्छी डिजाइन मिलती है। Nokia C12 को अब अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत Nokia C12 को सस्ते में भी खरीदने का मौका मिलेगा। Nokia C12 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Nokia C12 के कैमरे के साथ पोट्रेट और खासतौर पर नाइट मोड दिया गया है। आइए Nokia C12 की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं...

    Nokia C12 की बिक्री आज से अमेजन इंडिया से शुरू हो रही है। Nokia C12 के 2 जीबी रम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है और फोन को डार्क शियान और लाइट मिंट कलर में खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर फोन को 17 मार्च यानी आज तक ही खरीदा जा सकता है यानी यह लॉन्चिंग कीमत है।

    विज्ञापन

    Nokia C12 में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले है। Nokia के इस फोन में AndroidTM 12 (गो एडिसन) है जिसे लेकर 20 फीसदी अधिक फ्री स्टोरेज का दावा है। इसके साथ 2 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलता है नोकिया के इस फोन में Unisoc 9863A1 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। Nokia C12 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Nokia C12 के कैमरे के साथ पोट्रेट और खासतौर पर नाइट मोड दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए नोकिया के इस फोन में ब्लूटूथ 5.2, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी, WiFi:802.11 b/g/n, वायरलेस रेडियो और वायर रेडियो दोनों का है। फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे फोन से निकाला भी जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें