फ्लैगशिप Nokia 9 PureView भारत में हुआ लॉन्च, इसमें लगे हैं 5 रियर कैमरे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 10 Jul 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Nokia 9 PureView launched in India With Penta-Lens Camera: Price, Specifications, Offers
nokia 9 pureview - फोटो : JB Hi-Fi

    एचएमडी ग्लोबल ने आखिरकार भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 प्योरव्यू (Nokia 9 PureView) लॉन्च कर दिया है। Nokia 9 PureView को पहली बार इसी साल फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया गया था। इस फोन की सबसे ज्यादा चर्चा इसमें दिए गए 5 रियर कैमरों को लेकर हो रही है।

    Nokia 9 PureView की भारत में कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स

    Nokia 9 PureView की भारत में कीमत 49,999 रुपये है और इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और नोकिया की वेबसाइट से शुरू हो गई है। वहीं 17 जुलाई से यह फोन सभी रिटेल स्टोर्स पर मिलने लगेगा। नोकिया प्योरव्यू सिर्फ मिडनाइट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें, तो नोकिया की वेबसाइट पर इसके साथ 5,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड मिल रहा है। साथ ही, नोकिया 705 ईयरबड्स भी फ्री में मिल रहे हैं।

    विज्ञापन

    Nokia 9 PureView की स्पेसिफिकेशन

    नोकिया 9 प्योरव्यू में 5.99 इंच की क्वॉड एचडी प्लस पोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिए गए रियर पेंटा लेंस (5) कैमरे हैं, जिसमें आपको 5 कैमरे मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इनमें से तीन लेंस 12 मेगापिक्सल मोनोक्रोम और 2 कैमरे 12 मेगापिक्सल RGB हैं। नोकिया 9 प्योरव्यू में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और इसमें 3320mAh की बैटरी मिलेगी, जो वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन वाटर और डस्टप्रूफ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें