च्विंगम के पैकेट से खुल गया नोकिया 9 प्योरव्यू का फिंगरप्रिंट सेंसर, देखें वीडियो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 25 Apr 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Nokia 9 PureView fingerprint sensor fooled by chewing gum packet
nokia 9 pureview

    फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक आजकल स्मार्टफोन का अहम सिक्योरिटी फीचर हो गया है, लेकिन इनके साथ कुछ दिक्कतें भी हैं। नोकिया के 5 रियर कैमरे वाले फोन Nokia 9 PureView का फिंगरप्रिंट सेंसर च्विंगम के पैकेट से खोला जा सकता है। ट्विटर पर एक यूजर ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।

    decodedpixel नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि Nokia 9 PureView के फिंगरप्रिंट सेंसर लॉक को सिर्फ च्विंगम के पैकेट से खोला जा सकता है। बता दें कि Nokia 9 PureView में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    विज्ञापन

    वहीं HMD ग्लोबल ने इस संबंध में TechAlter से संपर्क किया है और मामले की जांच चल रही है। decodedpixel के अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी Nokia 9 PureView के फिंगरप्रिंट सेंसर को लेकर शिकायतें की हैं। एक अन्य यूजर ने अपडेट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वैसे यह अपने आप में एक अलहदा मामला है कि च्विंगम के पैकेट से फिंगरप्रिंट सेंसर को खोल दिया गया, क्योंकि अभी तक फिंगर को कॉपी करके लॉक को खोला जाता था। यही हालत फेस अनलॉक के साथ भी है। कई फ्लैगशिप फोन के साथ ऐसा हुआ है कि फोटो दिखाकर फेस अनलॉक को खोल दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें