नोकिया ने लॉन्च किया चार हजार से भी कम कीमत का फोन, मिलेगी लंबी बैटरी, जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 02 Aug 2022 08:36 PM IST
सार

Nokia 8210 4G Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, इसमें 3.8 इंच की QVGA डिस्प्ले देखने को मिलती है। फोन में ब्लूटूथ V5 के सपोर्ट के साथ नोकिया का पॉपुलर स्नेकम (Snake) गेम भी मिलता है।

विज्ञापन
Nokia 8210 4G feature phone launched in india Price Specifications features
Nokia 8210 4G - फोटो : Nokia

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड नोकिया ने अपने नए फीचर फोन Nokia 8210 4G को भारत में लॉन्च कर दिया है। नोकिया ने Nokia 8210 4G को दो कलर वेरियंट और डुअल सिम सपोर्ट के साथ मार्केट में पेश किया है। फोन Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, इसमें 3.8 इंच की QVGA डिस्प्ले देखने को मिलती है। Nokia 8210 4G में ब्लूटूथ V5 के सपोर्ट के साथ नोकिया का पॉपुलर स्नेकम (Snake) गेम भी मिलता है। चलिए जानतें हैं इस फोन में आपको क्या-क्या स्पेसिफिकेशन मिलने वाले हैं।

    Nokia 8210 4G की कीमत

    नोकिया के फीचर फोन Nokia 8210 4G को 3,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन को डार्क ब्लू और रेड शेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।Nokia 8210 4Gको नोकिया इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीदा जा सकता है। फोन के साथ कंपनी एक साल की रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी दे रही है।

    विज्ञापन

    Nokia 8210 4G की स्पेसिफिकेशन

    नोकिया के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3.8 इंच की QVGA डिस्प्ले देखने को मिलती है। फोन में 128 एमबी रैम के साथ 48 एमबी की स्टोरेज क्षमता मिलती है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर मिलता है और फोन Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Nokia 8210 4G में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nokia 8210 4G में 1450mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसको एक बार फुल चार्ज करने पर 27 दिन का स्टेंडबाय टाइम मिल सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में एफएम रेडियो, MP3 प्लेयर, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। साथ ही फोन में Snake, Tetris, BlackJack जैसे गेम के साथ एलईडी टार्च भी दी गई है। फोन का वजम 107 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें