Nokia 7 बोथीज कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, कीमत नोकिया 8 से आधी

HMD ग्लोबल ने नोकिया का एक और फोन नोकिया 7 को चीन में लॉन्च किया है।
इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें भी नोकिया 8 की तरह बोथीज कैमरा दिया गया है लेकिन इसकी कीमत नोकिया 8 से आधी है। नोकिया 3, 5, 6 और 8 के बाद लॉन्च होने वाला नोकिया का यह 5वां एंड्रॉयड स्मार्टफोन है।
नोकिया 7 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम/64 स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज, डुअल सिम सपोर्ट, एड्रॉयड नूगट 7.1.1 और 3000mAh की बैटरी है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें में भी नोकिया 8 की तरह बोथीज कैमरा है यानी फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो शूट किया जा सकता है या वीडियो कॉलिंग की जा सकती है।
ये भी पढ़ेंः रिलायंस जियो के बदल गए सभी प्लान, रिचार्ज कराने से यहां देखें पूरी लिस्ट
फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। नोकिया 8 की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन यानी करीब 25,000 रुपये है। फोन की बिक्री चीन में 24 अक्टूबर से होगी।