IFA 2019: Nokia 7.2 और Nokia 6.2 हुए लॉन्च, मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 07 Sep 2019 10:05 AM IST
Nokia 7.2 and Nokia 6.2 launched With 3500mAh Battery Triple Rear Cameras at IFA 2019
NOKIA 7.2 AND NOKIA 6.2 - फोटो : XDA DEVELOPER

    बर्लिन में चल रहे IFA 2019 में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया के दो फोन पेश किए हैं जिनमें Nokia 6.2 और Nokia 7.2 शामिल हैं। नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 दोनों फोन मिडरेंज स्मार्टफोन हैं। इन दोनों फोन में एंड्रॉयड वन मिलेगा और एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। Nokia 6.2 और Nokia 7.2 दोनों फोन में 3500mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा।

    Nokia 6.2 और Nokia 7.2 की कीमत

    Nokia 6.2 की शरुआती कीमत 199 यूरो यानी करीब 15,800 रुपये होगी। इस कीमत में 3GB+32GB वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन का 6GB+64GB स्टोरेज वेरियंट में 249 यूरो यानी करीब 19,800 रुपये होगी। Nokia 7.2 के 4GB+64GB वेरियंट की कीमत 299 यूरो यानी करीब 23,800 रुपये होगी। वहीं इसका 6GB+64GB मॉडेल 349 यूरो यानी करीब 27,700 रुपये में मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः फोन में है यह एप तो नहीं कटेगा चालान, RC और DL भी साथ में रखने की नहीं जरूरत

    Nokia 6.2 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 9.0 पाई और 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 3500mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिनमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 5 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा।

    Nokia 7.2 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन होगा। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 3500mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 5 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें