Nokia 6 खरीदने का शानदार मौका, यहां से बिना फ्लैश सेल खरीदें फोन

नोकिया के मिड रेंज स्मार्टफोन नोकिया 6 के लिए अब आपको फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस फोन को अब आप अगले 4 दिनों में कभी भी किसी वक्त खरीद सकते हैं, हालांकि यह ऑफर सिर्फ अमेजॉन पर चल रहे ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के लिए ही है। यानी 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच नोकिया 6 को आप बिना फ्लैश सेल भी खरीद सकेंगे। वहीं अमेजॉन पे से फोन खरीदने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।
नोकिया 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है।
इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v4.1, GPS/ A-GPS, FM radio, NFC, Micro-USB OTG और 3.5mm का ऑडियो जैक है। फोन मैटे ब्लैक, सिल्वर और टैम्पर्ड ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है।