Nokia 6 का 4GB रैम वाला वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 15 Feb 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Nokia 6 4GB RAM Variant Launched in India, Exclusive Available on Flipkart
Nokia 6

    Nokia 6 भारत में अब एक नए अवतार में आया है। नोकिया 6 अभी तक 3 जीबी रैम के साथ भारत में बिक रहा था, वहीं अब इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भी फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो गया है, हालांकि फ्लिपकार्ट पर अभी सिर्फ नोटिफाई मी का ऑप्शन आ रहा है। इसकी बिक्री 20 फरवरी 2018, मंगलवार से होगी। यहां आपको बता दें कि नोकिया 6 का 4 जीबी रैम वाला यह वेरियंट हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ नोकिया 6 (2018) नहीं है।

    Nokia 6 (4GB RAM) वेरियंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 6
    Nokia 6

    नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v4.1, GPS/ A-GPS, FM radio, NFC, Micro-USB OTG और 3.5mm का ऑडियो जैक है। फोन मैटे ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की कीमत 16,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें