नोकिया 6.1 की कीमत में हुई कटौती, इसी सप्ताह से आ रहा है नोकिया 6.1 प्लस

अगर आपको भी नोकिया के स्मार्टफोन पसंद हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। नोकिया के नोकिया 6.1 या नोकिया 6 2018 के दोनों वेरियंट में 1,500 रुपये की कटौती हुई है। खास बात यह है कि एचएमडी ग्लोबल इसी सप्ताह भारत में नोकिया 6.1 प्लस को लांच करने वाला है। बता दें कि नोकिया 6.1 को चीन में सबसे पहले लांच किया गया था।
नोकिया 6.1 को पहले सिर्फ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लांच किया गया था, उसके कुछ महीने बाद कंपनी ने इस फोन का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को बाजार में उतारा। लांचिंग के समय नोकिया 6.1 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये थी, वहीं अब इन दोनों स्मार्टफोन को क्रमशः 17,499 रुपये और 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
नोकिया 6.1 की स्पेसिफिकेशन
नोकिया 6 (2018) में 5.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0 और 3000mAh की बैटरी है।