डुअल कैमरे के साथ Nokia 4.2 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 11 हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 07 May 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Nokia 4.2 Launched in India with dual rear camera and notch display
Nokia 4.2

    एचएमडी ग्लोबल ने तीन महीने बाद भारत में अपने नए स्मार्टफोन Nokia 4.2 को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Nokia 4.2 को पहली बार इसी साल फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च किया गया था। नोकिया 4.2 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से एक बटन दिया गया है। इसके अलावा नोटिफिकेशन की लाइट पॉवर बटन में दी गई है। नोकिया 4.2 का सीधा मुकाबला रेडमी नोट 7, रियलमी 3 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी एम30 के साथ होगा।

    Nokia 4.2 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स

    Nokia 4.2 का एक ही वेरियंट कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है। नोकिया 4.2 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,990 रुपये है। कंपनी ने इस फोन के 2 जीबी रैम वेरियंट को भारत में लॉन्च नहीं किया है। नोकिया 4.2 ब्लैक और पिंक सैंड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है, वहीं 21 मई के बाद से यह फोन देशभर के सभी स्टोर पर उपलब्ध होगा। नोकिया 4.2 को नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से खरीदने पर 500 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा वोडाफोन-आइडिया की ओर से 2,500 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। साथ ही ग्राहकों को 6 महीने तक फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन

    नोकिया 4.2 की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इस फोन में 5.71 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास मिलेगा। इस फोन में 2/3 जीबी रैम और 16/32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा और ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 505 ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर, पावर बटन में सफेद नोटिफिकेशन लाइट, 4जी, एफएम रेडियो, एनएफसी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में 3000एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें