नोकिया 3310 की बिक्री आज से शुरू, यहां से खरीदें

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 May 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Nokia 3310 Goes to sale India from Today know how to buy this phone
नोकिया 3310

    नोकिया का पुराना धांसू फीचर फोन नोकिया 3310 नए अवतार और नए रूप-रंग में वापस आ गया है। फोन की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। नोकिया 3310 की पहली झलक मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में देखने को मिली थी। नया नोकिया 3310 चार नए रंगों और बॉडी में मिलेगा। ग्लॉस फिनिश के साथ वार्म रेड और यलो, मैटे फिनिश के साथ डार्क ब्लू और ग्रे में नोकिया 3310 उपलब्ध होगा।

    नोकिया 3310 की स्पेसिफिकेशन और कहां से खरीदें?

    Nokia 3310
    Nokia 3310

    नोकिया 3310 में 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 16 एमबी स्टोरेज, 1200 mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 31 दिनों तक चलेगी। फोन में न्यूमेरिक कीबोर्ड है। स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    नोकिया 3310 में ऑपरेटिंग सिस्टम नोकिया सीरीज 30+ है। फोन में 3.5 mm की हेडफोन जैक है। एक एलईडी फ्लैश लाइट भी है। फोन में सांप वाला गेम भी है। नोकिया 3310 में डुअल सिम सपोर्ट है। फोन की बिक्री देश के सभी नोकिया स्टोर सहित सभी बड़े मोबाइल स्टोर से होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें