एंड्रॉयड वन के साथ भारत में लॉन्च हुआ नोकिया 3.1, कीमत 11 हजार रुपये से कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 20 Jul 2018 03:54 PM IST
Nokia 3.1 launched in India With 18:9 Display, 2990mAh Battery
Nokia 3.1

    एचएमडी ग्लोबल ने भारत में अपना नया बजट फोन नोकिया 3.1 (Nokia 3.1) को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इस फोन को मॉस्को में लॉन्च किया गया था। नोकिया 3.1 के खास फीचर्स की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड वन के साथ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में 2990mAh की बैटरी मिलेगी। नोकिया 3.1 के साथ तीन साल तक मासिक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। बता दें कि नोकिया 3.1 को इसी साल मई में नोकिया 2.1 और नोकिया 5.1 के साथ मॉस्को में लॉन्च किया गया था।

    नोकिया 3.1 की भारत में कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स

    भारत में नोकिया 3.1 की शुरुआती कीमत 10,499 है। यह फोन ब्लू, कॉपर, ब्लैक, व्हाइट और आयरन कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री 21 जुलाई से पेटीएम मॉल और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से होगी। ऑफर्स की बात करें तो अगर आप पेटीएम मॉल के क्यू आर कोड को स्कैन करके पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। साथ ही 250 रुपये का फिल्म का कैशबैक वाउचर मिलेगा जिसे 2 टिकट के साथ रीडीम किया जा सकेगा, हालांकि इसके लिए पेटीएम से ही टिकट बुक करना होगा। वहीं आईसीआईसीआई के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। आइडिया की ओर से भी कुछ ऑफर्स मिलेंगे।

    शाओमी रेडमी वाय 2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन

    नोकिया 3.1 की की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में एंड्रॉयड वन आधारित एंड्रॉयड ओरियो 8.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 5.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलेगा। नोकिया 3.1 में मीडियाटेक का 1.5 गीगाहर्ट्ज वाला MT6750N प्रोसेसर, 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    नोकिया 3.1 का कैमरा और कनेक्टिविटी

    फोन में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 2990mAh की है और कनेक्टिविटी के लिए 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्ल्टूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। फोन का वजन 138.3 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें