Nokia 2780 Flip: नोकिया ने शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च किया नया फ्लिप फोन, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 03 Nov 2022 08:16 PM IST
सार

डिजाइन के मामले में यह फोन कंपनी के पिछले Nokia 2760 Flip फोन जैसा ही दिखता है। नए फोन में 2.7 इंच टीएफटी डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Nokia 2780 Flip launched With Qualcomm 215 Price Specifications
Nokia 2780 Flip - फोटो : Nokia

    विस्तार

    HMD के स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने अपने नए फ्लिप फीचर फोन Nokia 2780 Flip को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ग्लोबली पेश किया गया है। बता दें कंपनी लगातार अपने नए फीचर फोन को लॉन्च कर रही है। हाल ही में नोकिया ने Nokia 2660 Flip को भारत में लॉन्च किया है। Nokia 2780 Flip को 5 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और डुअल स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। फोन में T9 कीबोर्ड का सपोर्ट मिलता है।

    फोन को ग्लोबली पेश किया गया है। Nokia 2780 Flip रेड और ब्लू कलर में आता है। फोन की कीमत 80 डॉलर (करीब 6,700 रुपये) रखी गई है। इसकी बिक्री 15 नवंबर से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    डिजाइन के मामले में यह फोन कंपनी के पिछले Nokia 2760 Flip फोन जैसा ही दिखता है। नए फोन में 2.7 इंच टीएफटी डिस्प्ले दी गई है। फोन में बाहर की तरफ 1.77 इंच की सेकंडरी डिस्प्ले मिलती है। सेकंडरी डिस्प्ले के साथ यूजर्स टाइम, कॉलर आईडी और दूसरे अपडेट्स देखे जा सकते हैं। फोन के साथ प्रीमियम डिजाइन और T9 कीबोर्ड मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डिजाइन को लेकर कंपनी का दावा है कि Nokia 2760 Flip मजबूत बिल्ड के साथ आता है। Nokia 2780 Flip में क्वाड कोर Qualcomm 215 प्रोसेसर और 512 एमबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोन KaiOS 3.1 के साथ आता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें