Flip phones: इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किया नया फ्लिप फोन, कीमत 5,000 रुपये से भी कम
फोन में एलईडी लाइट के साथ VGA कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2 और माइक्रो USB 2.0 पोर्ट है। इसमें 1450mAh की बैटरी है जिसे लेकर एक सप्ताह तक के स्टैंडबाय का टाइम है।

विस्तार
HMD ग्लोबल ने भारत में भारत में Nokia 2660 Flip को फिर से लॉन्च किया है। Nokia 2660 Flip को अब पॉप पिंक और रश ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। Nokia 2660 Flip को पहली बार 2007 में भारत में लॉन्च किया गया था, जबकि नोकिया का पहला फ्लिप फोन 1998 में लॉन्च हुआ था।
Nokia 2660 की उपलब्धता
Nokia 2660 Flip की बिक्री नोकिया के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया से हो रही है। Nokia 2660 Flip के नए कलर वेरियंट की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन Nokia 2660 Flip के ब्लैक, ब्लू और रेड कलर को 4,699 रुपये की कीमत पर नोकिया की साइट पर लिस्ट किया गया है।
Nokia 2660 के फीचर्स
Nokia 2660 Flip में 2.8 इंच की डिस्प्ले है। इसमें 1.77 इंच की QQVGA दूसरी स्क्रीन है। फोन में 1GHz का Unisoc T107 प्रोसेसर है जो कि एक सिंगल कोर प्रोसेसर है। इसमें 48MB रैम के साथ 128MB की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में एलईडी लाइट के साथ VGA कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2 और माइक्रो USB 2.0 पोर्ट है। इसमें 1450mAh की बैटरी है जिसे लेकर एक सप्ताह तक के स्टैंडबाय का टाइम है।
- Update: अब इस मैसेजिंग एप में आया शानदार फीचर, बिना नाम के ही बना सकेंगे ग्रुप
- हेट स्पीच विवाद: एलन मस्क ने दी मुकदमे की धमकी, कहा- जल्द ही होगा पूरा हिसाब
- Chandrayaan 3: चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर PM मोदी ने कहा- देश के लिए गर्व का पल, जानें अन्य नेताओं ने क्या कहा
- Chandrayaan 3: इसरो ने लाइव स्ट्रीमिंग के तोड़े सारे रिकॉर्ड, बना सबसे ज्यादा live व्यूज वाला चैनल