नोकिया ने लॉन्च किया सुंदर डिजाइन वाला Nokia 2660 Flip फीचर फोन, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 30 Aug 2022 06:18 PM IST
सार

Nokia 2660 Flip को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस फोन में डुअल-सिम और 4G कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। फोन में दो डिस्प्ले देखने को मिलती हैं।

विज्ञापन
Nokia 2660 Flip phone launched in india with 4G LTE features specifications price
Nokia 2660 Flip - फोटो : Nokia

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड नोकिया ने अपने नए फीचर फोन Nokia 2660 Flip को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। फोन में नोकिया की सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। Nokia 2660 Flip में दो डिस्प्ले देखने को मिलती हैं। साथ ही इस फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर और 48 एमबी रैम के साथ 128 एमबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बार में जानतें हैं।

    Nokia 2660 Flip की कीमत

    Nokia 2660 Flip को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 48 एमबी रैम के साथ 128 एमबी स्टोरेज की कीमत 4,699 रुपये रखी गई है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Nokia 2660 Flip की स्पेसिफिकेशन और कैमरा

    नोकिया की तरफ से आने वाले इस फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस फोन में डुअल-सिम और 4G कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। फोन में दो डिस्प्ले देखने को मिलती हैं, जिसमें QVGA रिजॉल्यूशन वाला 2.8 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 1.77 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले QQVGA रिजॉल्यूशन के साथ आता है। वहीं फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर और 48 एमबी रैम के साथ 128 एमबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nokia 2660 Flip की बैटरी

    फोन में 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो 2.75W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल 4G सिम पर 24.9 दिनों का स्टैंडबाय मोड पर चलाया जा सकता है, वहीं नॉर्मल यूज में इसमें 6.5 घंटे का टॉकटाइम देखने को मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v4.2, माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक सपोर्ट दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें