Nokia 2.3 की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 01 Dec 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
Nokia 2.3 Price Leak Before Launch On December 5 Know Expected Specifications
Nokia 2.3 - फोटो : nokia

    टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल पांच दिसंबर के दिन नोकिया 8.2 (Nokia 8.2) और नोकिया 2.3 (Nokia 2.3) को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही दोनों डिवाइसेज की कई रिपोर्ट्स लीक हुई थी, जिनमें कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले की जानकारी का खुलासा हुआ था।

    हाल ही में नोकिया 2.3 को लेकर एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इसकी कीमत की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन की कीमत बजट सेगमेंट में रखेगी। साथ ही यूजर्स को इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद हैं। तो आइए जानते हैं नोकिया 2.3 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    विज्ञापन

    नोकिया पावरयूजर की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगामी स्मार्टफोन नोकिया 2.3 की कीमत 97 यूरो (करीब 8,700 रुपये) रखेगी। इसके साथ ही यह फोन चारकोल कलर ऑप्शन का साथ उपलब्ध होगा। इससे पहले भी इस फोन को कई वेबसाइट्स पर स्पॉट किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन में 6.1 इंच का एचडी डिस्प्ले देगी। साथ ही यूजर्स को इसमें मीडियाटेक चिपसेट और डुअल सिम का सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में बैक पैनल में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा एचएमडी ग्लोबल कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स देगा।

    नोकिया 8.2 को फ्लैगशिप-लेवल के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी इस फोन की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रख सकती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यूजर्स को नोकिया 8.2 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर, पॉप-अप सेल्फी कैमरा, रियर में 64 मेगापिक्सल का सेंसर और 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह डिवाइस 5जी कनेक्टिविटी के साथ उपलब्ध होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें