HD कॉलिंग के साथ Nokia 110 4G भारत में लॉन्च, 4G का भी है सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Jul 2021 02:42 PM IST
सार

Nokia 110 में 4G का सपोर्ट है और बेहतर कॉलिंग के लिए इसमें HD वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें वायर और वायरलेस एफएम रेडियो का भी सपोर्ट है। इसकी बैटरी को लेकर 13 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Nokia 110 4G Feature Phone Launched in India With HD Calling
Nokia 110 4G - फोटो : Nokia

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल ने भारतीय बाजार में अपने नए 4जी फीचर फोन Nokia 110 4G को लॉन्च कर दिया है। Nokia 110 4G को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया है। Nokia 110 4G की डिजाइन स्लिक और स्टाइलिश है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि Nokia 110 में 4G का सपोर्ट है और बेहतर कॉलिंग के लिए इसमें HD वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें वायर और वायरलेस एफएम रेडियो का भी सपोर्ट है। इसकी बैटरी को लेकर 13 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    Nokia 110 4G की कीमत

    Nokia 110 4G की कीमत 2,799 रुपये है। इसे येल्लो, एक्वा और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। Nokia 110 4G की बिक्री 224 जुलाई से नोकिया के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन से होगी। नोकिया के इस फोन का मुकाबला जियो फोन और जियो फोन 2 से होगा।

    विज्ञापन

    Nokia 110 4G की स्पेसिफिकेशन

    Nokia 110 4G में 4G कनेक्टिविटी और HD वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट है। इसमें 1.8 इंच की QVGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 120x160 पिक्सल है। फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर, 128MB रैम और 48MB की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 0.8 मेगापिक्सल का QVGA रियर कैमरा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 1020mAh की बैटरी है जिसे निकाला जा सकता है। इसके बैकअप को लेकर 13 दिनों का दावा है। म्यूजिक प्लेबैक टाइम को लेकर 16 घंटे का दावा है। बिना हेडफोन के भी आप इसमें एफएम रेडियो प्ले कर सकते हैं। फोन में वीडियो प्लेयर, एमपी3 प्लेयर और 3 इन 1 स्पीकर भी है। फोन में स्नेक गेम भी मिलेगा। चार्जिंग के माइक्रो यूएसबी पोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें