Nokia ने भारत में लॉन्च किए दो फीचर फोन, स्मार्टफोन की तरह UPI पेमेंट भी कर सकेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 May 2023 04:16 PM IST
सार

Nokia 105 और Nokia 106 4G की बिक्री भारत में ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। Nokia 105 को चारकोल, शियान और रेड कलर में, जबकि Nokia 106 4G को चारकोल और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Nokia 105 2023 and Nokia 106 4G Feature Phones launched in India with Inbuilt UPI 123PAY payment
Nokia 105 2023 और Nokia 106 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    HMD ग्लोबल ने भारत में अपने दो नए फीचर फोन पेश किए हैं जिनमें Nokia 105 2023 और Nokia 106 शामिल हैं। इन दोनों फोन को NPCI की साझेदारी में पेश किया गया है। नोकिया के इन दोनों फोन में इनबिल्ट UPI 123PAY फीचर है जिसकी मदद से यूजर्स स्मार्टफोन की तरह ही फीचर फोन से यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।

    UPI 123PAY को NPCI ने खासतौर पर फीचर फोन के लिए डिजाइन किया है। Nokia 105 और Nokia 106 के साथ 4G की कनेक्टिविटी मिलेगी। Nokia 106 4G के साथ IPS डिस्प्ले मिलती है।

    विज्ञापन

    Nokia 105 में 1000mAh की बैटरी दी गई है, वहीं Nokia 106 4G में 1450mAh की बैटरी है। Nokia 105 और 106 4G दोनों फोन में वायरलेस FM रेडियो दिया गया है। इसके अलावा Nokia 106 4G में इनबिल्ट MP3 प्लेयर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें