Nokia 1 हुआ लॉन्च, यह है HMD ग्लोबल का सबसे सस्ता स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 26 Feb 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Nokia 1 launched with Android Go Smartphone at MWC 2018, Know Price and Specifications
Nokia 1

    बर्सिलोना में शुरू हो रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से पहले HMD ग्लोबल ने अपना पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Nokia 1 लॉन्च कर दिया है। बता दें कि एंड्रॉयड गो, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का ही लाइट वर्जन है जो कम रैम और स्टोरेज वाले फोन में आसानी से काम करता है। एंड्रॉयड गो फोन के लिए गूगल ने पहले ही मैप्स गो, गूगल गो, यूट्यूब गो जैसे हल्के ऐप पेश किए हैं। इस फोन के साथ एक्सप्रेस-ऑन टू-टोन पॉलीकार्बोनेट एक्सचेंजेबल कवर मिलेगा जिसकी कीमत 500 रुपये के करीब होगी। इसकी मदद से आप अपने हिसाब से फोन का कवर बदल सकेंगे।

    नोकिया 1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 1
    Nokia 1

    Nokia 1 में एंड्रॉयड गो, 4.5 इंच की FWVGA IPS डिस्प्ले, 1.1GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737M प्रोसेसर, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज होगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, FM रेडियो, माइक्रो-USB, 3.5mm का ऑडियो जैक और 2150mAh की बैटरी मिलेगी।

    विज्ञापन

    Nokia 1 की कीमत की बात करें तो इस फोन की अमेरिका में कीमत $85 यानी करीब 5,500 रुपये होगी। हालांकि इस फोन के भारतीय कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। यह फोन में अप्रैल की शुरुआत में डार्क ब्लू और वार्म रेड कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें