Nokia 1.4 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, डुअल रियर कैमरा के साथ मिली 4000mAh की बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटनप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Feb 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Nokia 1.4 smartphone launched With Dual Rear Cameras 4000mAh Battery Price and Specifications
Nokia 1.4 - फोटो : nokia.com

    एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया के नए स्मार्टफोन Nokia 1.4 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Nokia 1.3 का अपग्रेडेड वर्जन है। Nokia 1.3 में जहां सिंगल रियर कैमरा सेटअप था, वहीं Nokia 1.4 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा Nokia के इस फोन में 4000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। नोकिया 1.3 में 3000mAh की बैटरी दी गई थी। आइए जानते हैं नोकिया के इस नए फोन के बारे में...

    Nokia 1.4 की कीमत

    Nokia 1.4 की शुरुआती कीमत 99 डॉलर यानी करीब 7,200 रुपये है। इस कीमत में 1GB रैम के साथ 16GB स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। यह फोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज और 3GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वेरियंट में भी मिलेगा, हालांकि अन्य वेरियंट की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। फोन की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    Nokia 1.4 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) है, हालांकि इसे एंड्रॉयड 11 (Go edition) का भी अपडेट मिलेगा। फोन में 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम का 215 प्रोसेसर, 3 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 8 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, FM रेडियो, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 4000mAh की बैटरी है जो 5W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 178 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें