Noise ने महिलाओं के लिए लॉन्च की स्पेशल स्मार्टवॉच, मिलेगी IP67 की रेटिंग
NoiseFit Diva के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। इसमें Noise Buzz भी मिलता है जिसकी मदद से आप वॉच में ही 10 कॉन्टेक्ट को सेव कर सकते हैं। NoiseFit Diva में 1.1 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Diva को लॉन्च कर दिया है। NoiseFit Diva को खासतौर पर महिलाओं के लिए पेश किया गया है। NoiseFit Diva के साथ डायमंड कट डायल मिलेगा। NoiseFit Diva को ब्लैक कलर में अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट से 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
NoiseFit Diva के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। इसमें Noise Buzz भी मिलता है जिसकी मदद से आप वॉच में ही 10 कॉन्टेक्ट को सेव कर सकते हैं। NoiseFit Diva में 1.1 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है। NoiseFit Diva के साथ AI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है।
NoiseFit Diva की बैटरी लाइफ को लेकर 4 दिनों के बैकअप का दावा किया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए NoiseFit Diva को IP67 की रेटिंग मिली है। इसमें हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट, SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर और पीरियड ट्रैकर मिलते हैं। NoiseFit Diva के साथ 100+ स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसके अलावा 100+ वॉच फेसेज भी मिलती हैं। इसमें गेमिंग के लिए NoiseFit Focus एप का सपोर्ट है।
- Samsung के सस्ते 5G फोन की सेल शुरू, इसमें है न्वाइज कैंसिलेशन कॉलिंग फीचर
- Amazon Prime Day Sale: 1,000 रुपये से कम कीमत वाले वायरलेस ईयरबड्स, 99 घंटे चलेगी बैटरी
- xAI: अपने एआई टूल को ट्रेंड करने के लिए एलन मस्क करेंगे ट्विटर यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल
- दो दिन बैटरी बैकअप और डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ भारत में लॉन्च हुआ Lenovo Tab M10 5G, जानें कीमत