100 घंटे बैटरी बैकअप वाला Noise Xtreme भारत में लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कीमत
Noise Xtreme में 10mm का ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी और Environmental साउंड रिएक्शन (ESR) का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इस नेकबैंड को एक बार फुल चार्ज करने पर 100 घंटे तक चलाया जा सकता है।

विस्तार
घरेलू कंपनी न्वाइज ने अपनी नेकबैंड सीरीज का विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में Noise Xtreme Bluetooth Neckband को लॉन्च कर दिया है। Noise Xtreme को तीन कलर्स और 10mm के ड्राइवर्स के साथ पेश किया गया है। Noise Xtreme में हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी और Environmental साउंड रिएक्शन (ESR) का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस नेकबैंड को एक बार फुल चार्ज करने पर 100 घंटे तक चलाया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि इस नेकबैंड में आपको और क्या स्पेसिफिकेशन मिलने वाले हैं।
Noise Xtreme ब्लूटूथ नेकबैंड को तीन कलर ऑप्शन ब्लेजिंग पर्पल, रैगिंग ग्रीन और थंडर ब्लैक में पेश किया गया है। इसकी वास्तविक कीमत 3,999 रुपये है, लेकिन स्पेशल ऑफर के तहत इसे 1,599 रुपये में खरीदा जा सकता है। Noise Xtreme को अमेजन इंडिया और न्वाइज की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Noise Xtreme में 10mm का ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी और Environmental साउंड रिएक्शन (ESR) का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह मल्टिपल डिवाइस से आसानी के कनेक्ट किया जा सकता है। साथ ही इस नेकबैंड में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.2 का सपोर्ट दिया गया है।