Noise Sense नेकबैंड ईयरफोन भारत में लॉन्च, 1099 रुपये में खरीदने का है मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Oct 2021 09:47 AM IST
सार

Noise Sense की वास्तविक कीमत 2,499 रुपये है, लेकिन स्पेशल ऑफर के तहत इसे 1,099 रुपये में खरीदा जा सकता है, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह स्पेशल ऑफर कब तक रहेगा।

विज्ञापन
Noise Sense Bluetooth Neckban Style Earphones launched in India With Up to 25 Hour Playback Time
Noise Sense - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी न्वाइज ने अपनी नेकबैंड सीरीज का विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में Noise Sense को लॉन्च कर दिया है। Noise Sense को दो कलर्स और 10mm के ड्राइवर्स के साथ पेश किया गया है। Noise Sense में इनकमिंग कॉल अलर्ट के लिए वाइब्रेशन भी दिया गया है। Noise Sense को वाटर और डस्ट रेसिस्टें के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा इस नेकबैंड में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग भी दी है।

    Noise Sense की कीमत

    Noise Sense की वास्तविक कीमत 2,499 रुपये है, लेकिन स्पेशल ऑफर के तहत इसे 1,099 रुपये में खरीदा जा सकता है, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह स्पेशल ऑफर कब तक रहेगा। Noise Sense को ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया और न्वाइज की वेबसाइट से हो रही है।

    विज्ञापन

    Noise Sense की स्पेसिफिकेशन

    Noise Sense में 10mm का ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा कॉलिंग के लिए इसमें इनबिल्ट माइक दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि नेकबैंड होते हुए भी इसमें कॉल रिजेक्ट, वॉल्यूम और म्यूजिक कंट्रोल के लिए टच का सपोर्ट दिया गया है यानी इसमें कोई फिजिकल बटन नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Noise के इस नए नेकबैंड में मैग्नेटिक ईयरबड्स दिए गए हैं जो इस्तेमाल ना होने की स्थिति में आपस में चिपक जाते हैं। इस नेकबैंड के साथ गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। साथ ही इसे एक साथ दो डिवाइस से पेयर भी किया जा सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB टाईप-सी पोर्ट है। फास्ट चार्जिंग को लेकर दावा है कि महज 8 मिनट की चार्जिंग में आठ घंटे का बैकअप मिलेगा। एक बार फुल चार्ज होने पर 25 घंटे का बैकअप मिलेगा। इसका वजन 30 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें