Noise Luna Ring vs boAt Smart Ring: कौन-सी स्मार्ट रिंग है बेहतर, क्या-क्या हैं फीचर्स?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Aug 2023 04:42 PM IST
सार

boAt Smart Ring को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। दोनों रिंग देखने में काफी हद तक एक जैसी हैं। आइए विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं तो इन दोनों में क्या अंतर है और कौन बेस्ट है?

विज्ञापन
Noise Luna Ring vs boAt Smart Ring which is best and why price in India and more
Noise Luna Ring vs boAt Smart Ring - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश की दो कंपनियों के बीच स्मार्ट वियरेबल को लेकर एक जंग चल रही है। कुछ दिन पहले ही न्वाइज ने अपनी स्मार्ट रिंग Noise Luna Ring पेश की है और अब उसकी टक्कर में बोट ने boAt Smart Ring को लॉन्च किया है। boAt Smart Ring को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। दोनों रिंग देखने में काफी हद तक एक जैसी हैं। आइए विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं तो इन दोनों में क्या अंतर है और कौन बेस्ट है?

    बोट की स्मार्ट रिंग को 7, 9 और 11 की साइज यानी क्रमशः 17.40mm, 19.15mm और 20.85mm में पेश किया गया है। इसमें स्टेप काउंटर, कैलोरीज, डिस्टेंस ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, वर्क आउट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। इसमें बॉडी टेंपरेचर सेंसर भी है। इस रिंग में SpO2 मॉनिटर भी है। इसके अलावा बोट की स्मार्ट रिंग स्लीप मॉनिटरिंग, पीरियड ट्रैकिंग, नोटिफिकेशन के साथ आती है। इस वॉटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन

    Noise Luna काफी हल्की है और 3mm पतली है। इसमें फाइटर जेट ग्रेट के टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें डायमंड जैसी कोटिंग है जो कि इसे स्क्रैचप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है। Noise Luna में अंदर की ओर इंफ्रारेड सेंसर लगे हुए हैं जिनमें PPG सेंसर, टेंपरेचर सेंसर, 3 एक्सिस एक्सेलीरोमीटर, चार्जिंग पिन आदि शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें