Noise Air Buds Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, कीमत 2499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Nov 2021 04:59 PM IST
सार

Noise Air Buds Pro की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इसी बिक्री न्वाइज की वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Noise launches Active Noise Cancellation equipped Air Buds Pro in India
Noise Air Buds Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी न्वाइज ने Noise Air Buds Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। Noise Air Buds Pro एक एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन सपोर्ट वाला ईयरबड्स है। इसके साथ टच का भी सपोर्ट दिया गया है। Noise Air Buds Pro के साथ चार माइक दिए गए हैं जिन्हें लेकर बेस्ट कॉलिंग का दावा किया गया है।

    इसके अलावा इसमें ट्रांसपैरेंसी मोड भी है। Noise Air Buds Pro की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इसी बिक्री न्वाइज की वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    Noise Air Buds Pro की स्पेसिफिकेशन

    Noise Air Buds Pro के साथ 10mm का ड्राइवर है। इसमें ANC का भी सपोर्ट है जिसे लेकर -25dB तक के न्वाइज रिडक्शन का दावा किया गया है। इसके साथ सिलिकॉन टिप है। बेहतर कॉलिंग के लिए दोनों बड्स में दो माइक्रोफोन दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Noise Air Buds Pro के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5 है जिसकी कनेक्टिविटी का रेंज 10 मीटर है। इसके साथ SBC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट है। इसे आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। टच की मदद से म्यूजिक, वॉल्यूम और कॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।

    Noise Air Buds Pro को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। दावा है कि केस से बड्स को बाहर निकालते ही यह कनेक्ट हो जाएगा। इसकी बैटरी को लेकर केस के साथ 20 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। प्रत्येक बड्स का वजन 3.6 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें