Noise ने डुअल पेयरिंग फीचर के साथ लॉन्च किया हेडफोन, 50 घंटे का है बैटरी बैकअप
Noise ने अपने इस हेडफोन की बैटरी लाइफ को लेकर 50 घंटे के प्लेबैक का दावा किया है। Noise के इस हेडफोन के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 है। इसके अलावा वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Noise ने एक साथ नया हेडफोन पेश किया है। Noise के इस हेडफोन के साथ लंबी बैटरी लाइफ और लो लैंटेंसी मोड दिया गया है। Noise ने अपने इस हेडफोन की बैटरी लाइफ को लेकर 50 घंटे के प्लेबैक का दावा किया है। Noise के इस हेडफोन के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 है। इसके अलावा वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है।
Noise में माइक्रोफोन भी है तो आप म्यूजिक सुनने के अलावा फोन पर बात भी कर सकते हैं। Noise के हेडफोन के पैडिंग केस को इस लिहाज से तैयार किया गया है आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकें। Noise के इस हेडफोन की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है और इन्हें अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट और मिंत्रा से बोल्ड ब्लैक, काम व्हाइट और सेरेन ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।
इससे पहले Noise ने पिछले महीने Noise TWS IntelliBuds को भारत में लॉन्च किया है। इस बड्स को Bragi के साथ कोलेबोरेशन में पेश किया गया है। Noise IntelliBuds भारत का पहला स्मार्ट गेस्चर कंट्रोल वाला TWS है।
IntelliBuds के साथ हॉट वॉयस कमांड, स्मार्ट गेस्चर कंट्रोल, Bragi OS, म्यूजिक शेयरिंग और स्मार्ट बैटरी ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। बड्स को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में पेश किया गया है, इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है।