Noise IntelliBuds: भारत का पहला स्मार्ट गेस्चर कंट्रोल वाला TWS, आवाज से हो जाता है कंट्रोल
Noise IntelliBuds के साथ स्मार्ट गेस्चर कंट्रोल फीचर्स मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस फीचर्स में यूजर्स नोड की मदद से ईयरबड्स को कंट्रोल कर सकता है। यूजर्स सिर हिलाकर या गर्दन हिलाकर कॉल को रिजेक्ट और रिसीव कर सकता है।

विस्तार
Noise ने अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट Noise TWS IntelliBuds को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बड्स को Bragi के साथ कोलेबोरेशन में पेश किया गया है। Noise IntelliBuds भारत का पहला स्मार्ट गेस्चर कंट्रोल वाला TWS है। IntelliBuds के साथ हॉट वॉयस कमांड, स्मार्ट गेस्चर कंट्रोल, Bragi OS, म्यूजिक शेयरिंग और स्मार्ट बैटरी ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। चलिए Noise IntelliBuds के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
कंपनी का दावा है कि Noise IntelliBuds ईयरबड्स में पर्सनलाइज को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकते हैं। ईयरबड्स में ऑडियो को पूरी तरह से कस्टेमाइज किया जा सकता है। बड्स को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में पेश किया गया है, इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। Noise IntelliBuds को कंपनी की वेबसाइट से 14 अक्तूबर से खरीदा जा सकेगा।
Noise IntelliBuds के साथ स्मार्ट गेस्चर कंट्रोल फीचर्स मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस फीचर्स में यूजर्स नोड की मदद से ईयरबड्स को कंट्रोल कर सकता है। यूजर्स सिर हिलाकर या गर्दन हिलाकर कॉल को रिजेक्ट और रिसीव कर सकता है। डिवाइस हॉट वॉयस कमांड को भी सपोर्ट करता है, इसकी मदद से यूजर्स हेडफोन पॉज द म्यूजिक जैसे कमांड देकर वॉल्यूम को कंट्रोल करने के अलावा इसे प्ले-पॉज भी कर सकता है।
Noise IntelliBuds में USB टाइप-C पोर्ट के साथ ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलता है। अन्य कनेक्टिविटी के लिए इसमें एचएफपी, एवीआरसीपी, ए2डीपी और एचएसपी का भी सपोर्ट है। वहीं ईयरबड्स के साथ मैट फिनिश रेक्टेंगुलर चार्जिंग केस मिलता है।
बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि IntelliBuds एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ और चार्जिंग केस के साथ कुल 36 घंटे का प्लेबैक प्रदान करता है। Noise IntelliBuds में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिलती है। बड्स 0 से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी अच्छे से काम करता है। ईयरबड्स का वजन 5.4 ग्राम है जबकि चार्जिंग केस का वजन लगभग 45 ग्राम है।