Noise ColorFit Ultra 2 स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, कीमत पांच हजार रुपये से कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Dec 2021 03:51 PM IST
सार

Noise ColorFit Ultra 2 को 4,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे अमेजन और Noise की वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। वॉच को जेट ब्लैक, नेवी गोल्ड, ऑलिव ग्रीन और सिल्वर ग्रे कलर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Noise ColorFit Ultra 2 Smartwatch launched in India
Noise ColorFit Ultra 2 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Noise ColorFit Ultra 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। Noise ColorFit Ultra 2 में 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा यह अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आती है। इसे वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। इस वॉच में फीमेल हेल्थ फीचर्स भी हैं।

    Noise ColorFit Ultra 2 की कीमत

    Noise ColorFit Ultra 2 को 4,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे अमेजन और Noise की वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। वॉच को जेट ब्लैक, नेवी गोल्ड, ऑलिव ग्रीन और सिल्वर ग्रे कलर में पेश किया गया है।

    विज्ञापन

    Noise ColorFit Ultra 2 की स्पेसिफिकेशन

    Noise ColorFit Ultra 2 में 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 368x448 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर है। इसकी बॉडी स्टेलनलेस स्टील की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Noise ColorFit Ultra 2 में ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के साथ-साथ स्ट्रैस और स्लीप साइकल ट्रैकर भी है। इसमें 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर की भी सुविधा है। यह वॉच 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है।

    ColorFit Ultra 2 में वेदर अपडेट, रिमाइंडर, कॉल और मैसेज के लिए क्विक रिप्लाई, वर्ल्ड क्लॉक, म्यूजिक, स्टॉक, फ्लैशलाइट, स्मार्ट डीएनडी और कैलकुलेटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसकी बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें