Noise की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, बुखार भी बताएगी, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Jan 2022 04:00 PM IST
सार

Noise ColorFit Caliber में 1.69 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 240x280 पिक्सल है। वॉच के साथ थ्री एक्सिस एक्सेलीरोमीटर है।

विज्ञापन
Noise ColorFit Caliber Smartwatch launched in India with Body Temperature Monitoring
Noise ColorFit Caliber - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच Noise ColorFit Caliber लॉन्च कर दी है। Noise ColorFit Caliber एक बजट स्मार्टवॉच है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 15 दिनों के बैकअप का दावा है। Noise की इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बॉडी टेंपरेचर के बारे में भी जानकारी देती है। Noise ColorFit Caliber कलर डिस्प्ले के साथ आती है।

    Noise ColorFit Caliber की कीमत

    Noise ColorFit Caliber की कीमत 3,999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। न्वाइज की इस वॉच को Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है। इसकी बिक्री 6 जनवरी से होगी। वॉच को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, रेड और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Noise ColorFit Caliber की स्पेसिफिकेशन

    Noise ColorFit Caliber में 1.69 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 240x280 पिक्सल है। वॉच के साथ थ्री एक्सिस एक्सेलीरोमीटर है। इसके साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैक करने के लिए SpO2 सेंसर और 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग की सुविधा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके साथ स्ट्रेस ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, मासिक धर्म को भी ट्रैक करने की सुविधा मिलेगी। Noise ColorFit Caliber के साथ 60 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इसके अलावा इस वॉच को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।

    Noise का दावा है कि इसके साथ 150 कस्टमाइजेबल और क्लाउड वॉच फेसेज मिलेंगी। वॉच के साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगी। फोन पर आने वाली सभी नोटिफिकेशन इस वॉच पर मिलेंगी। इस वॉच को आईफोन और एंड्रॉयड दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके साथ मैग्नेटिक चार्जिर मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें