Noise ColorFit Brio स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कीमत 2999 रुपये
Noise ColorFit Brio की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है और इसे फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। Noise ColorFit Brio सिल्वर ग्रे और जेट ब्लैक और पिंक कलर में मिलेगी।

विस्तार
घरेलू कंपनी न्वाइज ने अपनी नई स्मार्टवॉच Noise ColorFit Brio को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। Noise ColorFit Brio स्मार्टवॉच में 1.52 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 50 स्पोर्ट्स मोड्स भी हैं। इस वॉच के साथ क्लाउड आधारित वॉच फेसेज भी मिलती हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। Noise ColorFit Brio की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
Noise ColorFit Brio की भारत में कीमत
Noise ColorFit Brio की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है और इसे फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। Noise ColorFit Brio सिल्वर ग्रे और जेट ब्लैक और पिंक कलर में मिलेगी। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है।
Noise ColorFit Brio की स्पेसिफिकेशन
Noise ColorFit Brio में 1.52 इंच की ट्रू व्यूआईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x400 पिक्सल है। वॉच का वजन 34 ग्राम है। इसके साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर मिलता है। साथ ही 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग भी मिलती है। इसके साथ 50 स्पोर्ट्स मोड्स और IP68 की रेटिंग मिलती है। इस वॉच में एक DND मोड और क्विक रिप्लाई फीचर भी है।
Noise ColorFit Brio की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें 190mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी को लेकर 30 दिनों के स्टैंडबाय का दावा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5 दिया गया है। इसकी बॉडी पॉलीकार्बोनेट की बनी है। वॉच के साथ फाइंड फोन, सेडेंटरी रिमाइंडर, ड्रिंकिंग वाटर रिमाइंडर, कैमरा कंट्रोल, एपल हेल्थ, गूगल फिट आदि का सपोर्ट है।