50 घंटे बैकअप के साथ Noise ने लॉन्च किया नया ईयरबड्स, कीमत दो हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Sep 2022 01:19 PM IST
सार

Noise Buds VS204 की बैटरी को लेकर 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 2 घंटे का बैकअप मिलेगा।

Noise Buds VS204 launched With Up to 50 Hours Playback in India
Noise Buds VS204 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Noise ने अपने नए ईयरबड्स Noise Buds VS204 को लॉन्च कर दिया है। Noise Buds VS204 की बैटरी लाइफ को लेकर 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Noise Buds VS204 के साथ इंस्टाचार्ज टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग का नया नाम है। Noise Buds VS204 के साथ 13mm का ड्राइवर भी दिया गया है। न्वाइज के इस ईयरबड्स के साथ HyperSync फीचर है जिसे लेकर फास्ट पेयरिंग का दावा है।

    Noise Buds VS204 की कीमत

    Noise Buds VS204 की कीमत 1,599 रुपये है और इसे फ्लिपकार्ट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। Noise Buds VS204 को जेट ब्लैक, मिंट ग्रीन, स्नो व्हाइट और स्पेस ब्लू कलर में खरीद जा सकेगा।

    Noise Buds VS204 की स्पेसिफिकेशन

    Noise Buds VS204 में 13mm का ड्राइवर है जिसे लेकर हेवी बास का दावा किया गया है। यह ईयरबड्स HyperSync टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिसकी मदद से बड्स में ऑटो कनेक्ट फीचर मिलती है। कंपनी के दावे के मुताबिक चार्जिंग केस से निकालते ही Noise Buds VS204 पेयर हो जाएगा।

    Noise Buds VS204 में एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) भी है। इसे लेकर क्लियर कॉलिंग का दावा किया गया है। Noise Buds VS204 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.3 है। इसके अलावा इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। Noise Buds VS204 की बैटरी को लेकर 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 2 घंटे का बैकअप मिलेगा।