यह है Nike का स्मार्ट जूता, अपने आप बंध जाते हैं फीते, ब्लूटूथ भी है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 May 2022 03:06 PM IST
सार

Nike Adapt BB की एक और खासियत यह है कि यदि इसे पहनकर आप टहल रहे हैं और आपके पैर में सूजन होती है यह जूता आपके ब्लड प्रेशर के हिसाब से खुद ही एडजस्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
Nike shoes launched with Bluetooth the laces themselves are tied
Nike Adapt BB - फोटो : Nike

    विस्तार

    स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और स्मार्ट गैजेट को आपने बहुत इस्तेमाल किए होंगे, लेकिन यदि आपसे किसी स्मार्ट जूते के बारे में पूछा जाए तो शायद आपका जवाब ना होगा। आपके लिए Nike ने अपने स्मार्ट जूते को लॉन्च कर दिया है। Nike का यह जूता स्मार्ट और पूरी तरह से ऑटोमेटिक है। Nike का यह जूता किसी रोबोट की तरह फीते को खुद ही बांध लेता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है।

    Nike के इस जूते का नाम Adapt BB है। लुक के लिहाज से यह किसी बास्केटबॉल के जूते जैसा है। इसे जूते की खासियत यह है कि पहनने के साथ ही यह फीतों को ऑटोमेटिक बांध देता है। यदि आप बास्केटबॉल प्लेयर हैं तो यह आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

    विज्ञापन

    ब्लड प्रेशर भी चेक करेगा

    Nike Adapt BB ब्लड प्रेशर भी बताने में सक्षम है। Nike Adapt BB की एक और खासियत यह है कि यदि इसे पहनकर आप टहल रहे हैं और आपके पैर में सूजन होती है यह जूता आपके ब्लड प्रेशर के हिसाब से खुद ही एडजस्ट हो जाएगा। जरूरत होने पर यह जूता टाइट और ढीला अपने आप हो जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस जूते को आप एक एप के जरिए पूरी तरह से कंट्रोल भी कर सकते हैं। इससे पहले नाइकी ने Nike + iPod और Nike + Training जैसे स्मार्ट जूते पेश किए हैं जिन्हें लोगों ने पसंद भी किया है। Nike Adapt BB की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कुछ नहीं कहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें